उत्तराखण्ड

लालकुआं की बेटी कशिश ने सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में किया क्षेत्र का नाम रोशन.. बधाइयों का लगा तांता..

लालकुआं। सीबीएसई ने हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, लालकुआं क्षेत्र में निवास करने वाले एवं विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे परीक्षा परिणाम देखने के लिए मोबाइल में टकटकी लगाए बैठे हैं, यहां बीएलएम एकैडमी मोटाहल्दू में शिक्षारत नगर के व्यापारी नेता संजय जोशी की पुत्री कशिश जोशी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94% अंक हासिल कर क्षेत्र एवं परिवार का नाम और रोशन किया है।
यहां वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी एवं नगर के व्यापारी नेता संजय जोशी और निशा जोशी की पुत्री कशिश जोशी ने हाई स्कूल की परीक्षा में 94% अंक हासिल किए हैं। जिसमें एआई में100, संगीत में 98, हिंदी में 84, अंग्रेजी में 92, गणित में 68, सामाजिक विज्ञान में 93 तथा विज्ञान में 81 अंक प्राप्त किए हैं। कशिश की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कशिश ने भविष्य में जुडिशल क्षेत्र में जाने का निर्णय लिया है। उसने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता के साथ-साथ गुरुजनों को दिया है।
फाइल फोटो- कशिश जोशी

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र के दो युवकों ने गौलापार में की बड़ी चोरी ...पुलिस ने किया 7 घंटे के भीतर खुलासा..

Ad Ad Ad
To Top