उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव 2022 नैनीताल जनपद के दोपहर 1 बजे तक के ताजा वोट अपडेट:- नैनीताल जिले में कहां कितना प्रतिशत पड़ा वोट….. तुरंत क्लिक करें

नैनीताल छह विधानसभाओं में दोपहर 1 बजे तक का पोलिंग परसेंटेज सामने आ गया है 8 बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर 1 बजे तक कालाढूंगी में 40.27% मतदान हुआ, जबकि लालकुआं में 39.9% मतदान हुआ है, जबकि नैनीताल में 29.69% मतदान हुआ है, रामनगर विधानसभा सीट में 1 बजे तक 37.1 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया हल्द्वानी विधानसभा सीट में 1 बजे तक 37. 46%, भीमताल विधानसभा सीट में 1 बजे तक 36.5% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, कुल मिलाकर जनपद में सबसे कम नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में मात्र 29.69% लोगों ने 1 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में लगे भूकंप के झटके, लोग निकले घर से बाहर

उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान मैं दोपहर तक लालकुआं विधानसभा सीट से क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त मतदान किया है, प्रातः जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट लालकुआं क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों में पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र में हो रहे शांतिपूर्ण मतदान के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। लालकुआं विधानसभा सीट के अंतर्गत बिन्दुखत्ता से चोरगलिया तक कुल 6 जोनल क्षेत्रों एवं 16 सेक्टरों में लोग मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी:- हल्द्वानी में हकीम ने इस तरह मरोड़ी नव विवाहिता की गर्दन,

लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने के चलते यह सीट सबसे अधिक हॉट सीट बन गई है। जिसके चलते तमाम वरिष्ठ अधिकारी चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दोलिया को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है, जिसकी सुंदरता एवं सौंदर्यीकरण को देखने के लिए ग्रामीण उक्त मतदान केंद्र में कौतूहलबस पहुंच रहे हैं, उक्त मतदान केंद्र को गुब्बारों समेत विभिन्न प्रकार से सजाया संवारा गया है।

To Top