उत्तराखण्ड

लालकुआं में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। घरेलू कलह के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन करने से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला महिला की मौत हो गई।
नगर के वार्ड नंबर 4 आजाद नगर निवासी महिला आशा पत्नी संजू दिवाकर उम्र 30 वर्ष ने गृह कलेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। जहाँ डाक्टरों ने उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना से उसके परिवार में कोहराम मच गया, आशा के तीन छोटे-छोटे 3 बच्चे हैं, जिसमें दो बेटियां और एक बेटा प्रिन्स 10 साल, वैशाली 8 साल, और रितिक 6 साल- शामिल है, जबकि पति ऑटो चलाता है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुँच गई और मामले की जांच में जुट गई। ​
फोटो परिचय- जहरीले पदार्थ के सेवन के चलते गंभीर हुई महिला को 108 सेवा द्वारा हल्द्वानी अस्पताल को ले जाते हुए

To Top