देहरादून। वर्तमान में इस चकाचौद भरी जिंदगी के बीच कोई किसी की परवाह नहीं करता है, बहुउद्देशीय शिविर में हंगामा होने के बाद दर्जा राज्य मंत्री का एक पक्ष से विवाद हो गया। यहां झबरेड़ा के झबरेड़ी खुर्द गांव में भाजपा के पूर्व विधायक और दर्जाधारी देशराज और कर्णवाल के बहुउद्देश्यीय शिविर के पास तेज डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पूर्व विधायक ने पत्नी की चेन छीनने, चालक को पीटने का आरोप लगाया, जबकि दूसरे पक्ष का एक युवक भी घायल हुआ। दोनों पक्षों ने कोतवाली मैं तहरीर दी है।
पूर्व विधायक के अनुसार शिविर शुरू होने से पहले ही उनके प्रचार वाहन चालक बबलू के साथ मारपीट की गई, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल के सामने एक मकान में तेज डीजे बजाया जाने लगा। डीजे बंद करने को कहने पर धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पूर्व विधायक एक युवक की ओर ईंट लेकर भागे।
आजाद समाज पार्टी के नेता महक सिंह भी समर्थकों के साथ पहुंचे और पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिनय चौधरी ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।





