उत्तराखण्ड

सांसद भट्ट कल करेंगे लालकुआं में प्रवेश द्वार और तिरंगा लाइट का विधिवत शुभारंभ.. देखें वीडियो,

लालकुआं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट कल (आज) लालकुआं नगर पंचायत द्वारा बनाए गए दो प्रवेश द्वारों एवं नगर में तिरंगा लाइटों का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती ने बताया कि क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट कल (आज) शाम 6 बजे लालकुआं नगर के दोनों प्रवेश द्वारों पर नगर पंचायत लालकुआं द्वारा लगाए गए भव्य तोरण द्वार तथा नगर की स्ट्रीट लाइटों में लगाई गई तिरंगा लाइटों का विधिवत्त शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस के कांस्टेबल के साले की मेहनत लाई रंग:- पिछले साल बना आईपीएस, इस साल की आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण..

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत लालकुआं द्वारा शहर के दोनों ओर भव्य प्रवेश द्वारा स्थापित किए गए हैं, साथ ही नगर के डिवाइडर में लगी स्ट्रीट लाइटों में सुंदर तिरंगा लाइटें लगाई गई है, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उक्त दोनों विकास कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की मौजूदगी में सांसद अजय भट्ट द्वारा विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

To Top