उत्तराखण्ड

लंबे समय से चकमा दे रहे बदमाश को नैनीताल पुलिस ने मारी गोली,

हल्द्वानी। बदमाश और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़, कई राउंड फायर*
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली।
कोतवाली रामनगर में पंजीकृत एफआईआर संख्या 252/2026, धारा 109(1)/190(3)/351 बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा लगातार तलाश एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही थी।
इसी क्रम में थाना रामनगर से पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु रवाना थी।
इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त चन्दन सागर पुत्र स्व. श्री छत्रपाल सिंह, निवासी शिवलालपुर लूटाबड़, कोतवाली रामनगर, जनपद नैनीताल अपने घर पर मौजूद है।
पुलिस टीम तत्काल अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके घर की ओर रवाना हुई। पुलिस की गतिविधि की भनक लगने पर अभियुक्त चन्दन सागर मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया।
*पीछा करते हुए पुलिस टीम जब हाथीडगर के पास स्थित फॉरेस्ट चौकी के समीप पहुंची तो अभियुक्त ने अपने पास रखे तमंचे से पुलिस टीम पर एक राउण्ड फायर कर दिया और मालधन की ओर फरार हो गया।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके की ओर रवाना होकर अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 64 नम्बर गेट से मालधन जाने वाली सड़क के जंगल क्षेत्र में घेर लिया गया।
*स्वयं को पुलिस से घिरा देखकर अभियुक्त चन्दन सागर ने पुलिस टीम को जान से मारने की नीयत से पुनः 02 राउण्ड फायर किए।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी।
गोली लगने के बाद अभियुक्त पास ही एक पेड़ के नीचे गिर गया। अभियुक्त ने पुलिस टीम को बताया कि उसे गोली लगी है। अभियुक्त जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा था।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल घायल अभियुक्त को सरकारी वाहन से उपचार हेतु संयुक्त चिकित्सालय रामनगर भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।
घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियुक्त के कब्जे से बरामद हथियार एवं घटना में प्रयुक्त अन्य सामग्री के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
चन्दन सागर पिता स्व. श्री छत्रपाल सिंह, निवासी शिवलालपुर लूटाबड़, कोतवाली रामनगर, जनपद नैनीताल
नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश:
कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले एवं पुलिस टीम पर हमला करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

To Top