उत्तराखण्ड

लालकुआं नगर पंचायत के नामित सभासदों ने ली शपथ,

लालकुआं। उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर पंचायत लालकुआं के लिए नामित तीन सभासदों ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। नगर पंचायत सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने विनोद श्रीवास्तव, गौरव कपूर और तारा पांडे को शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अध्यक्ष लोटनी ने कहा कि नव-नामित सभासद नगर के विकास को नई गति देने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने तीनों सभासदों से जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
समारोह में अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत, सभासद भुवन पांडे, लिपिक सोनू भारती, गोपाल सिंह खत्री, मनोज बर्गली, भावना मेलकानी, विजय कुमार और कृष्णा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट ने किया।

To Top