उत्तराखण्ड

कैंची धाम स्थापना दिवस पर लालकुआं बना भक्ति का धाम, 2100 दीपों की अलौकिक आभा में नहाया मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर

लालकुआं। बाबा नीब करौरी महाराज के पावन कैंची धाम स्थापना दिवस पर लालकुआं में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र “जय श्री राम” तथा “बाबा नीब करौरी महाराज की जय” के जयघोषों से गूंज उठा।

संध्या होते ही मंदिर परिसर में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ हुआ। भजनों और चालीसा के मधुर स्वरों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु घंटों तक भक्ति रस में डूबे रहे। हर ओर श्रद्धा का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। आयोजन का सबसे भव्य और मनमोहक क्षण तब आया जब 2100 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए। हजारों दीपों की सुनहरी रोशनी से मां अवंतिका कुंज देवी मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपों की कतारों से सजा मंदिर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो देवभूमि में धरती पर स्वयं देव उतर आए हो उतर आई हो। दीपों की दिव्य आभा और भक्तों की आस्था ने ऐसा अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया कि उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध रह गए। चारों ओर फैली रोशनी ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक आलोक से भर दिया।श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज और संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। देर रात तक मंदिर परिसर में भक्ति, आराधना और उत्साह का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न प्रदेशों के लाखों श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेश से कैंची धाम पहुंचे यह श्रद्धालु- देखें वीडियो...

इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, महामंत्री भुवन पांडे, प्रधान पुजारी पंडित चंद्रशेखर जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूप नारायण गौतम, सभासद धन सिंह बिष्ट, योगेश उपाध्याय, भुवन पांडे, पूर्व चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, हरीश नैनवाल, दीप लोहानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल ने जारी किए आदेश:- कल 15 जून को पहाड़ जा सकेंगे केवल यह वाहन... आईजी और कमिश्नर ने किया निरीक्षण,

मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती न ने आयोजन की सफलता पर सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज का प्रेम, सेवा और मानवता का संदेश समाज को जोड़ने और आध्यात्मिक चेतना जगाने का कार्य करता है। दीपों की अलौकिक रोशनी, हनुमान चालीसा के गूंजते स्वर और भक्तों की अटूट आस्था से सजा यह आयोजन लालकुआंवासियों के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा।

To Top