उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में हुए हादसे में पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम,

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में एक दर्दनाक हादसा होने से एक परिवार ने अपने दो प्रमुख सदस्यों को खो दिया, जिसमें उक्त परिवार का मुखिया भी शामिल है। एक साथ पिता-पुत्री की मौत से जहां परिवार में कोहराम बचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। यहां बनभूलपुरा लाइन नंबर 16 में देर रात एयर कंडीशनर के आउटडोर (बाहरी इकाई) में करंट आने से कार मैकेनिक नदीम (45) और उसकी बेटी अल्जिबा की मौत हो गई। नदीम एयर कंडीशनर की मरम्मत कर रहे थे, तभी उन्हें करंट लगा। उन्हें बचाने आई उनकी 12 वर्षीय बेटी अल्जिबा भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को राजकीय
चिकित्सालय ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई नाजिम ने बताया कि उनका भाई नदीम मुखानी थानाक्षेत्र में कार गैराज चलाते थे। सोमवार देर रात उन्हें घर में लगे एयर कंडीशनर की बाहरी इकाई में करंट आने की जानकारी मिली। वह उसकी जांच करने पहुंचे। इस दौरान उनकी बड़ी बेटी अल्जिबा उन्हें टॉर्च से रोशनी दिखा रही थी। जैसे ही नदीम को करंट लगा अल्जिबा ने टॉर्च फेंककर पिता को बचाने का प्रयास किया और पिता को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अचेत हालत मे सुशीला तिवारी तिवारी अस्पताल ले गए जहा चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नदीम अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। दोनों शव परीक्षण के लिए मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं।
इधर अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के अनुसार परीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है।
उपखंड अधिकारी यूपीसीएल टाउन मनीष जोशी के अनुसार
करंट लगने की सूचना पर ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर गए थे। घर के भीतर की लाइन में करंट लगने की जानकारी मिली। एसी में काम के दौरान हादसा हुआ है। लोगों ने भी इसकी पुष्टि की है।

To Top