उत्तराखण्ड

बिंदुखत्ता में अंग्रेजी शराब की होम डिलीवरी कर रहे युवक को 49 पव्वों के साथ पुलिस ने दबोचा,

लालकुआं। बिंदुखत्ता में अंग्रेजी शराब की खुलेआम होम डिलीवरी करने वाले एक अभियुक्त को 49 पव्वे व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार करने में बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने कामयाबी हासिल की है।
बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान दौरान मसल्स फैक्ट्री जिम के पास प्लॉट में खड़े ट्रैकों के बीच खाली जगह पर ग्रामीणों को बेची जा रही दो पेटी अंग्रेजी शराब जिसमें 28 पव्वे इंपिरियल ब्लू व्हिस्की व 21 पव्वे मैकडॉनल्ड नं0-01 व्हिस्की के कुल 49 पव्वे व्हिस्की अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी संजय सिंह बेलवाल पुत्र कुंदन सिंह बेलवाल निवासी बौड़खत्ता बिंदुखत्ता
के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है। चौकी प्रभारी गौरव जोशी के अनुसार उक्त युवक अंग्रेजी शराब की बिंदुखत्ता क्षेत्र में लंबे समय से होम डिलीवरी कर रहा था पुलिस ने उसके एवं उसके आक़ाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
फोटो परिचय- पुलिस द्वारा पकड़ा गया अवैध शराब तस्कर

To Top