उत्तराखण्ड

पुलिस ने लालकुआं, बिंदुखत्ता और हल्दूचौड़ क्षेत्र में चलाया बिना सत्यापन वालों का धरपकड़ अभियान, अनेकों पकड़े, चालान,

लालकुआं। लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बिना सत्यापन के हल्दुचौड़ लालकुआं बिंदुखत्ता समेत पूरे बरेली रोड क्षेत्र में रह रहे किराएदारों एवं प्रतिष्ठानों में कार्य करने वाले श्रमिकों के खिलाफ अभियान चलाया है। जिसके तहत पहले दिन कुल 10 मकान मालिकों का 10-10 हजार रुपए का चालान किया गया है।
चौकी हल्दूचौड क्षेत्र में बाहरी लोगों दुकानदारों का सत्यापन के लिए चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही किरायेदारों का मकान मालिकों द्वारा उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत सत्यापन ना करा पाने पर धारा 83 उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत 1000-10000 रुपये का चालान किया गया। कुल 10 मकान मालिकों के चालान की कार्यवाहि की गयी, तथा संदिग्ध लोगों का धारा 81 उत्तराखंड पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। मकान मालिकों को हिदायत दी कि किराएदार व घरेलु नौकरों का सत्यापन कराये।

To Top