उत्तराखण्ड

लालकुआं क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर दिनदहाड़े दूसरी बाइक चोरी… देखें वीडियो…

लालकुआं। लाल कुआं क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि एक सप्ताह पूर्व नगर पंचायत लाल कुआं के पूर्व अध्यक्ष के घर से बाइक चोरी करने की घटना के बाद निकटवर्ती क्षेत्र मोटाहल्दू में एक युवक की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई। पीड़ित ने लालकुआं पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और अज्ञात चोर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा लालकुआं रेलवे स्टेशन में स्कूटी खड़ी करके रिश्तेदार को ट्रेन में बिठाकर लौट रहे व्यक्ति की स्कूटी अज्ञात चोर उड़ा ले गया, सौभाग्य से हल्द्वानी के रास्ते में स्कूटी में तेल खत्म होने के चलते चोर स्कूटी सड़क के किनारे खड़ी करके फरार हो गया।
यहां बेरीपड़ाव निवासी आयुष कुमार शनिवार को किसी कार्य से माय डिजिटल सर्विस ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके04 एई- 0345 कार्यालय के बाहर पार्किंग में खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल बरामद करने की मांग की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

To Top