उत्तराखण्ड

हल्द्वानी क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार का हुआ आकस्मिक निधन……………. क्षेत्र में शोक की लहर……………

हल्द्वानी। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र विजय तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारों में शोक है। रामपुर रोड गली नंबर 7 निवासी वरिष्ठ पत्रकार विजय तिवारी ने गत दिवस अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज प्रातः रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट मैं किया गया। विजय तिवारी लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे। साप्ताहिक समाचार पत्र लोकालय का संपादन कर रहे थे। उनके पिता गोवर्धन तिवारी उत्तर प्रदेश में मंत्री रहे थे। वह वर्ष 1995 से 2000 तक हल्द्वानी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे और पत्रकारों के हित के लिए काम किया। वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त है। क्षेत्र की पत्रकारों ने तिवारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

To Top