
लालकुआं। लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड नंबर 2 में निवास करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं कई वर्षों से लगातार सभासद पद पर काबिज धन सिंह बिष्ट को भाजपा नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का जिला नैनीताल का सहसंयोजक नियुक्त किया है। उक्त मनोन्यन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।





