उत्तराखण्ड

लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी का हुआ निधन………….. परिवार में मचा कोहराम…………. क्षेत्र में शोक की लहर……………..

लालकुआं। नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 निवासी ठाकुर रविंद्र सिंह का आज लालपुर स्थित अपने आवास में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आनंदपुर के निकट रामेश्वरम क्षेत्र में स्थित श्मशान घाट में किया जा रहा है।
80 वर्षीय ठाकुर रविंद्र सिंह का आज प्रातः निधन हो गया, वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। ठाकुर रविंद्र सिंह का परिवार वर्तमान में लालपुर जनपद ऊधम सिंह नगर में निवासरत है।
लालकुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर 1 मैं भी उनके परिवार के लोग निवास करते है, जहां उनके भाई के बच्चे ठाकुर बंसी सिंह सहित कई लोग रहते हैं, ठाकुर रविंद्र सिंह कुछ समय पूर्व बाथरूम में गिर गए थे तब से वह अस्वस्थ चल रहे थे कि आज प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी शैली देवी पुत्र दीपक सिंह, ठाकुर सन्तोष सिंह, गौरव सिंह सहित भरापूरा परिवार है। जबकि उनके बड़े भाई ठाकुर रणविजय सिंह भी लालकुआं में निवास करते हैं। ठाकुर रविंद्र सिंह क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते थे उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

To Top