उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में सरेआम हुई डकैती कांड में एसएसपी नैनीताल पहुंचे मौके पर… पढ़े लेटेस्ट अपडेट…

लालकुआं। गोरापड़ाव में दिनदहाड़े एक कार्यालय में घुसकर लोगों से लाखों की सरेआम लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस हाथ पांव मार रही है। कई अधिकारियों द्वारा मौके का मुवायना करने के बाद आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी मौके पर पहुंचे, और उन्होंने लूटपाट की घटना का गहन परीक्षण किया।
बीती रात हल्द्वानी क्षेत्र में कारित गंभीर अपराध के घटनास्थल का SSP NAINITAL डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने किया निरीक्षण*

  • कुछ लोगों ने बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर गोरापड़ाव में घटनास्थल मौके पर मौजूद लोगों को डराया-धमकाया।
  • आरोपियों द्वारा रुपये, चैन एवं मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की घटना सामने आई।
  • घटना की गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
  • मामले के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई है।
  • SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लगभग 40 अधि0/कर्म0 की विशेष टीम गठित की गई है।
  • टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team एवं Crime Specialists को शामिल किया गया है।
  • विशेष टीम के प्रभारी SP City श्री मनोज कत्याल एवं सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी श्री अमित सैनी को बनाया गया है।
  • BDS/डॉग स्क्वायड एवं क्राइम सीन विशेषज्ञ घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच कर रहे हैं।
    *SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
  • SSP द्वारा घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना का रिव्यू लिया गया तथा विभिन्न टीमों को अलग-अलग टास्क एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
  • घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्य, CDR, CCTV फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है।
  • पुलिस द्वारा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच एवं अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
  • पुलिस टीम द्वारा शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
    उल्लेखनीय है कि गोरापड़ाव इलाके में तमंचों के दम पर बड़ी डकैती की वारदात होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव में स्थित एक ऑफिस में 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने घुसकर लाखों रुपए की नकदी समेत कीमती सामान लूट लिया और फरार हो गए।
    बदमाशों ने ऑफिस में मौजूद लोगों को बंदूक के बल पर अपने कब्जे में लिया और करीब 8 लाख रुपये की नकदी, सोने की दो चेन और 12 मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
    आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने शहर से बाहर जाने वाले रास्तों के साथ ही बॉर्डर इलाकों में भी चेकिंग अभियान चलाया है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की जांच की जा रही है। पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के हो सकते हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित कर यूपी के विभिन्न क्षेत्रों को रवाना की गई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस दोनों कारों की पहचान कर उन्हें खोजने में जुटी हुई है।
To Top