राजनीति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में यह पार्टी जबरदस्त बढ़त की ओर.. आ रहे चौकाने वाले रुझान,

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस बार अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव हुआ। चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। वोटिंग के बाद लोगों को यह जानने की बेताबी है कि राज्य में ममता दीदी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या फिर भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करके पहली बार राज्य सरकार बनाएगी? राज्य के 23 जिलों में 77 केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की मतगणना की जा रही है, जिसमें कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है।
बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट (फालता) पर 21 मई को फिर से चुनाव होगा। शुरुआती रुझान में भाजपा 135 और टीएमसी 107 सीटों पर आगे चल रही है।
मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई वहां भाजपा चारों सीटों पर आगे चल रही है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी पीछे हैं। सुवेंदु अधिकारी आगे चल रहे हैं। वहीं आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ को बढ़त है।

To Top