उत्तराखण्ड

गौलापार में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से माहौल गमगीन:- तीनों को बचाने टैंक में उतरा यह युवक भी हो गया अचेत,

हल्द्वानी। निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार की कुंवरपुर न्याय पंचायत के मानपुर गांव में गत शाम पानी के निर्माणाधीन टैंक मे दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत हो गई, इससे पूर्व आनन-फानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उक्त तीनों मां बेटों को सब्जी विक्रेता भोजराज ने बचाने का प्रयास किया, परंतु टैंक में जहरीली गैस के चलते वह भी बेहोश हो गया, परंतु सौभाग्य से समय पर ग्रामीणों द्वारा टैंक का लेटर तोड़ देने से भोजराज की जान बच गई।
भोजराज के अनुसार गौलापार मे अपनी रोज की दिनचर्या की तरह सब्जी बेचकर वह घर लौट रहा था। सब कुछ सामान्य था लेकिन मानपुर पहुंचते ही अचानक एक महिला के चिल्लाने की आवाज आई-बचाओ बचाओ लोग टैंक में गिर गए हैं।
इस पर समय गंवाए बिना में मौके पर पहुंचा। टैंक के अंदर से न तो कोई आवाज आ रही थी और न ही कोई हलचल थी। में बेझिझक टैंक के भीतर उतर गया। टैंक के भीतर करीब आधा फीट पानी भरा हुआ था और मेरी मां तथा दोनो बेटो के सिर उसी पानी मे डूबे पड़े थे। वे सब बेसुध थे। मैंने हिम्मत जुटाई और तीनों का सिर सीधा किया ताकि वे सांस ले सकें। टैंक के अंदर एक अजीब और जहरीली दुर्गंध भरी हुई थी। हवा इतनी भारी थी कि सांस लेना दूभर हो रहा था। अपने हाथो से तीनों को एक-एक कर बाहर निकालने की कोशिश करने लगा। तभी धीरे-धीरे मेरा अपना दम भी घुटने लगा। आंखो के आगे अंधेरा छाने लगा, और शरीर जवाब देन लगा। इसके बाद मुझे कुछ होश नही रहा कि क्या हुआ और मैं कब बेहोश होकर गिर पड़ा। इस बीच ग्रामीणो ने टंकी का ढक्कन तोड़ा तब जाकर मुझे सांस में सांस आई। फिर ग्रामीणो ने नीचे रस्सी फेंकी और किसी तरह उनकी मदद से बाहर आ पाया। अगर ग्रामीण मदद नहीं करते तो शायद मै बच नही पाता।
टैंक से चारों लोगों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया कि टैंक मे जाने का रास्ता मात्र एक से डेढ फुट चौड़ा था। ऐसे में लोगों को यहा से निकालना संभव नही था। ऐसे में ग्रामीणो ने टैंक को तोड़ एक और जगह से सुराग किया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो गई थी।
चोरगलिया थाना पुलिस ने घटना के बाद देर रात सुरक्षा की दृष्टिगत घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया। साथ ही मौके पर पुलिस कर्मियो की तैनाती की गई। बुधवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किये।

To Top