उत्तराखण्ड

रेलवे स्टेशन के समीप अज्ञात महिला का शव बरामद होने से मचा हड़कंप…… पुलिस छानबीन में जुटी…..

रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला के शव की 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त, यहां टनकपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना कोतवाली में दी। एसएसआई बची सिंह बिष्ट ने बताया कि सैलानीगोठ रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। फिलहाल महिला की शिनाख्त की जा रही है।

To Top