केएफसी के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की से दो लाख रुपये उड़ाए
हल्द्वानी। स्टेट बैंक से कारोबारी के पीछे लगे बदमाशों ने मुखानी थाना क्षेत्र के पीलीकोठी स्थित केएफसी के पास दीपक शर्मा की स्कूटी की डिक्की से चोरों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रात को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपक शर्मा निवासी गौलापार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 मई को उन्होंने एसबीआई कुसमखेड़ा शाखा से दो नाख रुपये निकाले थे। यह रकम उन्होंने अपनी स्कूटी की डिक्की में रख दी थी। बह करीब 11:50 बजे वह खाना खाने लिए केएफसी पीलीकोठी गए।
उन्होंने अपनी स्कूटी को पार्किंग मे खड़ा किया था। खाना खाने के बाद जब उन्होंने डिकी खोली तो उसमें रखे दो लाख रुपये गायब थे। शर्मा ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। उन्होंने अज्ञात चोर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीओ अमित कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।





