लालकुआं। बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इन दिनों वन अधिकार संगठन बृहद स्तर पर आंदोलन चला रहा है, जिसके तहत दिनभर ग्रामीण विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं, जबकि शाम को विभिन्न गांवों में नाट्य मंचन द्वारा ग्रामीणों को जागरुक कर रहे हैं। इसी के तहत कल रात आयोजित नाट्य मंचन के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी द्वारा विधायक की जबरदस्त मिमिक्री करते हुए ग्रामीणों का खूब मनोरंजन किया। विधायक की मिमिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा में है। वीडियो में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विधायक की मिमिक्री करते नजर आ रहे हैं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहा वन अधिकार संगठन का आंदोलन वर्तमान में जबरदस्त चर्चा में है।
ग्रामीणों ने संकल्प लिया है कि 20 सितंबर को राजस्व गांव की मांग को लेकर बड़ी रैली निकाली जाएगी, जिसे लेकर वन अधिकार समिति डोर-टू-डोर अभियान चला रही है। विधायक की मिमिक्री का यह वीडियो अब स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।




