उत्तराखण्ड

भारतीय जनता पार्टी लालकुआं के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष का हृदय गति रुकने से हुआ निधन……….. क्षेत्र में शोक की लहर………… परिवार में मचा कोहराम………….

लालकुआं। नगर में पिछले 30 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति करने वाले दिग्गज बीजेपी नेता ठाकुर उमा शंकर सिंह का हृदय गति रुकने से रविवार की देर शाम निधन हो गया, उनके निधन की खबर से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
यहां बंगाली कॉलोनी निवासी ठाकुर उमाशंकर सिंह का हृदय गति रुकने से आज देर शाम निधन हो गया, उन्होंने हल्द्वानी स्थित एक निजी अस्पताल में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। ठाकुर उमाशंकर दो बार मंडल अध्यक्ष के अलावा भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख पदों पर रहे, और वह अपनी सेवाएं पार्टी को अंतिम समय तक देते रहे। साथ ही पार्टी की मजबूती के लिए वह शुरुआत से बहुत ही सक्रिय रूप से जुड़े रहे, तथा श्री राम मंदिर आंदोलन में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर भूमिका निभाई थी। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेताओं, क्षेत्र वासियों सहित भाजपा के पदाधिकारियों मैं गहरा दुःख व्यक्त किया। क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 78 वर्षीय ठाकुर उमाशंकर सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार लालकुआं स्थित मुक्तिधाम में सोमवार प्रातः लगभग 11 बजे किया जाएगा। उनके निधन का समाचार सुनते ही भारी संख्या में क्षेत्रवासी उनके आवास पर एकत्र हो गए देर रात तक उनके घर के सामने लोगों की भारी भीड़ लगी हुई थी।
फाइल फोटो- ठाकुर उमाशंकर सिंह

To Top