उत्तराखण्ड

मदरसन के श्रमिकों को भड़काने एवं उकसाने पर पुलिस ने समाजसेवी समेत इन 30 लोगों के खिलाफ किया यह मुकदमा…

लालकुआं। मदरसन कंपनी के श्रमिकों को जी जैन वाली स्टाइल में भड़काने एवं उकसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के समाजसेवी पीयूष जोशी व 30 अन्य के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

थाना क्षेत्रान्तर्गत मोटहल्दु स्थित मदरसन कम्पन्नी में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर पुलिस बल के मदरसन कम्पन्नी में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी में मामूर था, जहाँ पर मदरसन कम्पन्नी के 200-300 कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगो को लेकर मदरसन कम्पन्नी से 300 मीटर पहले लगभग कम्पन्नी की और जाने वाली पुलिया के पास सड़क किनारे शान्ति पूर्ववक धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। उक्त कम्पन्नी कर्मचारियों की सहमति पर लगभग चयनित 10 कर्मचारियों को वार्ता हेतु मदरसन कम्पन्नी के अधिकारीयो से बैठक की जा रही थी तभी समय लगभग- 08.30 बजे प्रातः पियूष जोशी निवासी हल्दुचौड़ द्वारा अपने साथ 20-30 पब्लिक के व्यक्तियों नाम पता अज्ञात को लाकर एक राय होकर Gen Z (जेन जी) की तर्ज में नोएडा में हुई हिंसक घटना बढ़ाने के उद्देश्य से मदर्सन कम्पनी में कार्यरत मासूम और भोले भाले नवयुवकों और नवयुवतियों में झूठी बातो को फैलाकर हिंसक होते हुऐ नोएडा उ0प्र0 की भाति भी अपना रोब रूतबा वर्चस्व बढ़ाने के लिये पियूष जोशी द्वारा अपने साथ लाये गये 20-30 पब्लिक के व्यक्तियों नाम पता अज्ञात को साथ लेकर एक राय होकर आहवान कर मदरसन कम्पनी में तोड़फोड़ एवं व्यापक हिंसा करने के उद्देश्य से प्रदर्शन करते हुए तथा कम्पन्नी में कार्य करने हेतु जाने वाले कर्मियों को कम्पन्नी में नही जाने का भय दिखाकर रोकते हुये पुलिस द्वारा लगाये गये बैरियर को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बड़ने लगे जिन्हे ड्यूटी में मौजूद पुलिस बल द्वारा उपद्रव न करने के लिये बामुश्किल रोका गया परन्तु नही माने तथा पियूष जोशी तथा उसके साथ आये 20-30 पब्लिक के व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा मदरसन कम्पनी के प्रबन्धन एवं पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी की जाने लगी। तथा समय लगभग-14 बजे तक उक्त लोगो द्वारा पियूष जोशी के समर्थन में नारेबाजी की गयी तथा इसके बाद उक्त लोक कल प्रातः पुनः उग्र / हिंसक आन्दोलन की चेतावनी देते हुए वहां से चले गये । पियूष जोशी निवासी हल्दुचौड़ द्वारा अपने 20-30 पब्लिक के साथियों नाम पता अज्ञात के साथ एक राय होकर मदरसन कम्पन्नी के भोले भाले कर्मचारियों को भड़काकर बलवा की घटना का अपराध किया गया है। जो कि बलवा करने एव बलवा कराने के आश्य से स्वैरिता से प्रकोपन देना तथा अन्यथा अनुपबन्धित मामलो में लोक न्यूसेस फैलाना तथा कम्पन्नी में कार्य करने हेतु जाने वाले लोगो को भय दिखाते हुए रोकना तथा पुलिस द्वारा लगाये गये बैरियर को नुकसान पहुंचाना BNS की धारा-191(1)/191(2)/192/292/324(6)/324 (3) की हद को जाता है। अतः पियूष जोशी तथा उसके 20-30 समर्थको के विरूद्ध धारा-191 (1)/191(2)/192 /292/324(6)/324 (3) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

To Top