उत्तराखण्ड

प्रधानाचार्य ने गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करते हुए छात्रा से की छेड़छाड़….. मुकदमा दर्ज….. घटना के बाद प्रधानाचार्य ने किया यह कार्य….. पढ़ें विस्तृत खबर

देवभूमि उत्तराखंड में गुरु पर शिष्य से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है, जनपद चंपावत में शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक सरकारी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर अपने ही कालेज की एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रधानाचार्य फरार है। आरोप है कि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लीलांबर बिष्ट ने अपने ही कालेज की छात्रा को अकेली देखकर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्रा इससे घबरा गयी और रोते बिलखते घर पहुंची। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पाटी थाना प्रभारी बची सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर प्रधानाचार्य के खिलाफ देर रात को यौन शोषण संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है। इस प्रकरण के बाद अभिभावकों व स्थानीय लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने प्रधानाचार्य की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं पाटी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।

To Top