लालकुआं। बीती रात 2 अज्ञात चोरों द्वारा नगर की सबसे पॉश कॉलोनी गांधीनगर वार्ड नंबर 2 से चुराई गई इएसआई कर्मी की पल्सर मोटरसाइकिल पहाड़ वार्ता न्यूज़ पोर्टल पर खबर एवं घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने से शहर में मचे हो हल्ले के बाद वीआईपी गेट के समीप से उक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हो गई है, खबर प्रसारित होने के महज आधा घंटे बाद ही क्षेत्र के जागरूक युवा एवं व्यापारी नेता प्रकाश ढाबा के स्वामी प्रकाश कुमार को उक्त बाइक वीआईपी गेट से पहले एक फड़ के आगे से खड़ी दिखाई दी, इसके बाद प्रकाश कुमार ने उक्त सूचना पहाड़ वार्ता न्यूज़ पोर्टल एवं कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद उक्त बाइक 112 सेवा के पुलिस कर्मियों ने बरामद कर ली। लालकुआं नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 के सभासद धन सिंह बिष्ट ने मौके पर जाकर एवं कोतवाली पहुंचकर वहां खड़ी बाइक देखी तब जाकर पीड़ित प्रमोद कुमार चौहान और सभासद धन सिंह बिष्ट ने राहत की सांस ली। साथ ही उन्होंने खबर प्रसारित करने के लिए पहाड़ वार्ता न्यूज़ पोर्टल का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि बीती रात लगभग 2 बजकर 50 मिनट में दो अज्ञात चोर प्रमोद कुमार चौहान के घर के आगे खड़ी उनकी मोटरसाइकिल पल्सर संख्या :- यूके 04एई- 3876 का लॉक तोड़कर उसे चोरी करके ले गए थे। इसके बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कार्रवाई में जुटी हुई थी। सूत्रों से पता चला है कि उक्त बाइक अज्ञात चोरों से स्टार्ट नहीं हो सकी, जिसके चलते वह आज सुबह हो जाने के बाद उक्त बाइक वीआईपी गेट के पास खड़ी करके चले गए, ताकि आज रात को वह उसे स्टार्ट करके उठा ले जाते, परंतु इससे पूर्व ही उक्त घटना की खबर पहाड़ वार्ता न्यूज़ पोर्टल द्वारा सोशल मीडिया में प्रचारित कर दी गई, और लोगों की नजर उक्त बाइक पर पड़ी और बाइक जप्त कर ली गई।





