उत्तराखण्ड

लालकुआं के पूर्व ग्राम प्रधान की धर्मपत्नी का हुआ आकस्मिक निधन……. क्षेत्र में शोक की लहर………

लालकुआं। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश अरोड़ा की धर्मपत्नी कृष्णावंती का आकस्मिक निधन होने से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के पूर्व ग्राम प्रधान एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश अरोड़ा की धर्मपत्नी कृष्णवंती उम्र 80 वर्ष का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया, उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है, शाम 4 बजे उनकी शव यात्रा निकाली गई तथा नगर के मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया, उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, लाल चंद्र सिंह, दीवान सिंह बिष्ट, सरदार गुरदीप सिंह, गुरदयाल सिंह मेहरा, बीना जोशी, अशोक अग्रवाल, धन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला और भुवन पांडे सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
फाइल फोटो- कृष्णावंती

To Top