उत्तराखण्ड

इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में निकाला कैंडल मार्च…………………

इस मामले को लेकर बिंदु खट्टा क्षेत्र के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में निकाला कैंडल मार्च

लालकुआं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को दिखावा बताते हुए बिन्दुखत्ता कांग्रेस व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार की शाम काररोड चौराहे में धामी सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल कर अंकिता भंडारी को न्याय देने की मांग की।
इससे पूर्व काररोड चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम मात्र दिखावा व चुनाव से प्रेरित है, उन्होंने कहा कि वाकई भाजपा नारी सम्मान की बात करती और ऋषिकेश की अंकिता भंडारी हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के बजाय हत्याकांड में शामिल वीआईपी की गिरफ्तारी से बच रही है, उन्होंने कहा यही नहीं देशभर में भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के साथ दुराचार करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओ को लोकसभा चुनाव का टिकट देकर महिलाओं का अपमान कर रही है।
पुतला फूकने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, गिरधर सिंह बम, कुंदन मेहता, भुवन जोशी, राजेन्द्र खनवाल, अमित बोरा, विजय सामंत, रमेश कुमार, प्रभात पाल, ललित कोहली, लक्ष्मण धपोला, बीना जोशी, विमला रौथाण, राधा दानू, हर्ष बिष्ट, प्रकाश आर्या, हरीश दानू सहित सैकड़ो लोगों ने कैंडल मार्च में शिरकत की।
फोटो परिचय- बिंदुखत्ता में राज्य सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी कार्यकर्ता

To Top