उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में विवाह समारोह में घुस आए युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर चार लोगों को किया घायल………….. दो गंभीर………… समारोह में मची अफरा-तफरी………………

हल्द्वानी। नगर में अपराधियों की हौसले बढ़ते जा रहे हैं, छह दिन पहले रामपुर रोड पर कत्था फैक्ट्री के पास अमित कश्यप की सरेशाम हत्या हो गई। इसके बाद गत दिवस ट्रांसपोर्टनगर चौकी क्षेत्र में शनिवार को दिवेश बोरा की सादी होनी थी। शुक्रवार रात 10:30 बजे मेहंदी समारोह चल रहा था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले अजय सिंह सिराडी उसके घर के खड़ी स्कूटी और बाइकों को गिराने की कोशिश कर रहा था। आरोप है कि अजय उनके परिवार से रजिश रखता है और आए दिन लड़ता-झगड़ता है। जब उन्होंने अजय को बाइक गिराने से रोकने का प्रयास किया तो वह घर की महिलाओं से गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर अजय ने घर के आगे खड़ी अपनी कार से खुकरी निकाली और जान से मारने को नीयत से वार कर दिया। उक्त हमले में आशीष के हाथ में चोट आई और अस्पताल पहुंचने पर चार टांके आए।आरोप है कि अजय ने मेहंदी समारोह में आए राजेंद्र सिंह विष्ट के कंधे पर भी खुकरी से वार किया। किशोर सिंह बोहरा व आशीष सिंह पर भी खुकरी से जानलेवा हमला किया गया।

बीच-बचाव में टूटा मंगलसूत्र

यह भी पढ़ें 👉  परिताल के गधेरे में नहाते वक्त 7 दिन पूर्व डूबे हल्द्वानी निवासी सेना के जवान का हुआ शव बरामद……………… परिजनों में मचा कोहराम……………………

आशीष का कहना है कि मारपीट से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मेहमान दहशत में आ गए। बीच बचाव करने पर उनकी दीदी का मंगलसूत्र भी टूटकर गिर गया। हमला करने वाले युवक से परिवारजनों को जान का खतरा है।

To Top