उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के इस प्रतिष्ठित स्कूल की क्लास में गस खाकर गिरे बच्चे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम…

हल्द्वानी। यहां स्थित निजी स्कूल में मासूम बच्चों के सामने उनका एक साथी चक्कर खाकर गिरा और फिर नहीं उठा।
स्कूल प्रबंधन की सूचना पर माता-पिता पहुंचे और उसे मुखानी के निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे एसटीएच रेफर किया गया लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के आवेदन पर मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न करने की अनुमति दी।
बालक फतेहपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। तीन दिन से उसे चक्कर आने की शिकायत थी। परिवार वालों ने उसका इलाज भी कराया। आज बच्चे ने मां से स्कूल जाने की जिद की। इस पर घर
वालों ने उसे स्कूल भेज दिया। परिवारं वालों को आभास भी नहीं था कि उनके जिगर का टुकड़ा अब नहीं लौटेगा। कक्षा में पढ़ाई के दौरान बच्चा चक्कर आने के कारण गिर गया। बच्चों के शोर मचाने पर
पूरा स्टाफ कक्षा कक्ष में पहुंच गया। तत्काल उसके माता-पिता को बुलाया गया। परिजन बच्चे को लेकर मुखानी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। बच्चे को एसटीएच लाया गया लेकिन यहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने सिटी मजिस्ट्रेट से पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। परिजनों की मांग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने पोस्टमार्टम न कराने का आदेश जारी किया।। इधर पोस्टमार्टम हाउस के स्ट्रेचर पर बच्चे के शव से लिपटकर मां रो रही थी। बच्चे का नाम लेकर उसे उठा रही थी। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। इस दृश्य को जिसने भी देखा उसकी आंखें नम थी, बेटे के शव से लिपटी मां बार-बार हाथ से उसके गाल, आंख को सहलाते हुए उसे उठाने की कोशिश कर रही थी।

To Top