उत्तराखण्ड

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बैंक्विट हॉल स्वामी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से मचा हड़कंप,

हल्द्वानी। परिवार और दोस्त के साथ गर्मियों की छुट्टी मनाने जम्मू कश्मीर गए कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। गौलापार निवासी प्रतिष्ठित कारोबारी की लद्दाख में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथमदृष्टया मौत की वजह ऑक्सीजन का कम होना बताया जा रहा है। मृतक का शव गौलापार लाया गया है। और रानीबाग के चित्राशिला घाट में मृतक की अंत्येष्टि की गई।
देवला तल्ला, गौलापार निवासी 36 वर्षीय महेंद्र सिंह नौला बैंक्वेट हॉल के मालिक थे। सामाजिक कार्यकर्ता दया किशन पांडे ने बताया, 21 मई को महेंद्र पत्नी मोनिका, दो बेटियों व पड़ोसी दंपति के साथ लेह लद्दाख रवाना हुए थे। 27 मई की शाम अचानक महेंद्र की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन में गिर गए, जिन्हें तुरंत ही
नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी गिर गया था। मृतक का शव घर लाया गया है। पांडे के मुताबिक घटना के बाद सांसद अजय भट्ट ने परिवार की काफी मदद की है। उन्होंने शव को हल्द्वानी लाने के लिए फ्लाइट की टिकट कराई। मृतक की एक बेटी 8 साल और दूसरी बेटी 4 साल की है।

To Top