
हल्द्वानी। उत्तराखंड में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना प्रबल होती जा रही है, मौसम विभाग ने अगले 03 घंटों में (येल्लो अलर्ट ) जनपद – अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में यथा – पुरोला रेंज, सैंड्रा रेंज, बरकोट, लाखा मंडल, चिन्यालीसौड़, मुखेम रेंज, प्रताप नगर, घनशाली, चौंथला, थलीसेन, चौबट्टाखाल, सोमेश्वर, गंगोलीहाट तथा आस पास के क्षेत्रो में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/सूखे हवाएं (30-40 कि.मी. प्रति घंटा) चलने की संभावना है।





