उत्तराखण्ड

एसडीएम हल्द्वानी समेत इन अधिकारियों ने गैस एजेंसी में की छापेमारी… मिली यह अनियमितताएं…

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 16 मई 2026 को प्रातः 10:30 बजे अद्योहस्ताक्षरी, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, फील्ड ऑफिसर सेल्स बी०पी०सी०एल० श्री मनीष कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी एवं पूर्ति निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा संयुक्त रूप से आपके प्रतिष्ठान श्री ज्वालाजी गैस सर्विस रामपुर रोड हल्द्वानी के कार्यालय तथा प्रेमपुर लोश्ज्ञानी स्थित गैस गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आप मौके पर उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान ऑफिस एवं गैस गोदाम में दो अलग-अलग स्टॉक रजिस्टर पाये गये। उक्त दोनो स्टॉक रजिस्टर के अनुसार भरे सिलेण्डरों एवं गैस गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेण्डरों का भौतिक सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के दौरान गैस ऐजेन्सी/ऑफिस में रखा स्टॉक रजिस्टर दिनांक 14.05.2026 तक ही अद्यतन् पाया गया तथा मौके पर उपस्थित उपभोक्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐजेन्सी मे कार्यरत कर्मचारियों के बुरे व्यवहार एवं फोन न उठाने की शिकायत संयुक्त निरीक्षण दल से की गई।
गैस गोदाम में एल०पी०जी० बोटलिंग प्लांट से एक वाहन जिसमें 324 घरेलू 14.2 कि०ग्रा० भरे गैस सिलेण्डर एवं 24 व्यवसायिक 19 कि०गा० व्यवसायिक भरे गैस सिलेण्डर गैस ऐजेन्सी को आज प्राप्त हुवे है। मौके पर आपके द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रातः विभिन्न क्षेत्रों को 180 घरेलू गैस सिलेण्डर डिलिवरी हेतु डिलिवरी वाहनों में प्रेषित किये गये हैं। निरीक्षण दल को मौके पर तीन गैस डिलिवरी वाहनों में कुल 300 भरे 14.2 कि०ग्रा० घरेलू गैस सिलेण्डर तथा बोटलिंग प्लांट से आये वाहन में 62 घरेलू गैस सिलेण्डर मिले। इसके अतिरिक्त गैस गोदाम परिसर में 24 व्यवसायिक (19.0 कि० ग्रा०) भरे गैस सिलेण्डर पाये गये।
स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन के दौरान निम्न भिन्नताएं एवं अनियमित्तायें परिलक्षित हुई:-
1- घरेलू 14.2 किलोग्राम के स्टॉक रजिस्टर, डिलिवरी हेतु प्रेषित तथा दैनिक प्राप्ति के अनुसार कुल भरे सिलेण्डरों की संख्या 442 जिसमें प्रारम्भिक शेष 298 (+) प्राप्त 324(-) डिलिवरी हेतु प्रेषित 180 होनी चाहिए थी लेकिन मौके पर केवल 425 भरे गैस सिलेण्डर ही पाये गये। इस प्रकार कुल 17 घरेलू भरे गैस सिलेण्ों की भिन्नता पाई गयी।
02- एफ०टी०एल० 05 कि०ग्रा० के स्टॉक रजिस्टर के अनुसार कुल 122 भरे सिलेण्डर होने चाहिये थे लेकिन मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान कुल 231 भरे सिलेण्डर ही पाये गये, इस प्रकार स्टॉक रजिस्टर एवं भौतिक सत्यापन में 109 सिलेण्डर अधिक पाये गये।
03- गोदाम में खाली एवं भरे सिलेण्डरों का रख-रखाव मानकों के अनुसार नहीं पाया गया।
04- गोदाम में केवल एक्सप्लोसिव लाईसेंस की प्रतिलिपि जिसकी वैधता 30 सितम्बर 2026 तक प्रदर्शित पाई गयी परन्तु अन्य वैध दस्तावेजों यथा बीमा पॉलिसी की प्रतिलिपि, विधिक माप विज्ञान विभाग के प्रमाण पत्र, अग्निशमन आदि से सम्बन्धित प्रपत्रों की प्रतिलिपि प्रदर्शित नहीं पायी गई।
05- गैस गोदाम में स्टॉक बोर्ड अध्यावधिक नहीं पाया गया।
06- ऐजेन्सी का ऑफिस स्टॉक रजिस्टर अध्यावधिक नहीं पाया गया।
आपके द्वारा गैस ऐजेन्सी से सम्बन्धित मानक संचालन प्रक्रिया, Marketing discipline guidelines (एम०डी०जी०) एवं द्रवीकृत पैट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश, 2000 का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है।

To Top