उत्तराखण्ड

प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के साथ हल्द्वानी में की गई संयुक्त छापेमारी में मिली यह गंभीर अनियमिताएं, होगी यह कार्रवाई,

हल्द्वानी। जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा वर्तमान में तमाम विभागों के क्रियाकलापों को देखने के लिए चलाए गए अभियान एवं विभिन्न संस्थाओं की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत आज दिनांक 23.05.2026 को जिलाधिकारी,नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मानस नशामुक्ति केंद्र, लामाचौड़ एवं प्रकाश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, प्रेमपुर लोशज्ञानी हल्द्वानी का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निम्न तथ्य प्रकाश में आए—

  1. मानस नशामुक्ति केंद्र, लामाचौड़
    निरीक्षण के समय केंद्र में कुल 56 मरीज भर्ती पाए गए। निरीक्षण के दौरान केंद्र की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का परीक्षण किया गया, जिसमें निम्न अनियमितताएं पाई गईं—
    केंद्र परिसर में एक्सपायरी डेट की दवाइयां रखी हुई पाई गईं, जो मरीजों के स्वास्थ्य हेतु गंभीर जोखिम की स्थिति उत्पन्न करती हैं।
    संस्था के प्रबंधक द्वारा बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सीय डिग्री अथवा वैधानिक अनुमति के होम्योपैथी एवं इलेक्ट्रोपैथी दवाओं का उपयोग मरीजों को उपचार हेतु किया जाना प्रतीत हुआ hai.
    उक्त स्थिति प्रथम दृष्टया चिकित्सकीय मानकों एवं प्रचलित नियमों का उल्लंघन प्रतीत होती है।
  2. प्रकाश नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, हल्द्वानी-
    निरीक्षण के समय केंद्र में कुल 27 मरीज भर्ती पाए गए। निरीक्षण के दौरान निम्न कमियां पाई गईं—
    केंद्र में मरीजों हेतु पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था नहीं पाई गई।
    केंद्र का वातावरण स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के न्यूनतम मानकों के अनुरूप संतोषजनक नहीं पाया गया।
    मरीजों के आवासीय कक्षों में पर्याप्त प्राकृतिक वायु एवं रोशनी का अभाव पाया गया, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। संस्था के प्रबंधक को केंद्र म उचित वेंटिलेशन की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
    अतः उपरोक्त निरीक्षण के आधार पर मानस नशामुक्ति केंद्र, लामाचौड़ के संबंध में संयुक्त विस्तृत निरीक्षण रिपोर्ट अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल को प्रेषित की जा रही है। निरीक्षण के समय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री पारूल थपलियाल, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी श्री प्रमोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती श्वेता भंडारी,सहायक समाज कल्याण अधिकारी राहुल आर्य आदि उपस्थित रहे।
To Top