उत्तराखण्ड

हल्द्वानी से लापता प्रेमी जोड़े को इंस्टाग्राम की मदद से पुलिस ने इस तरह सिनेमा हाल से पकड़ा,

हल्द्वानी। सोशल मीडिया में अचानक सक्रिय होना हल्द्वानी के एक प्रेमी जोड़े को बहुत ही महंगा पड़ गया, पुलिस ने अत्यंत चतुराई से इंस्टाग्राम में डाले गए मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस करके लापता प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया। यहां शहर से डेढ़ महीने से लापता प्रेमी जोड़े को पुलिस ने गुजरात के जामनगर से सकुशल बरामद कर लिया। दोनों एक सिनेमाघर में फिल्म देखते हुए मिले। युवक की इंस्टाग्राम आइडी से मिली एक कड़ी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को खोज निकाला। दोनों को हल्द्वानी लाया जा रहा है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल, ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी किशोरी और मुखानी क्षेत्र निवासी ‘युवक एक जुलाई को अपने-अपने घरों से लापता हुए थे। स्वजन की’ तहरीर पर संबंधित थानों में गुमशुदगी पंजीकृत कर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार घर से निकलने के बाद दोनों ने अपने पुराने मोबाइल फोन
करीब 10 दिन के भीतर बेच दिए थे। इससे उनकी लोकेशन ट्रेस करना चुनौती बन गया था। पुलिस और स्वजन, युवक के इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम आइडी पर एक मोबाइल नंबर मिला। नंबर की पड़ताल करने पर दोनों के गुजरात के जामनगर में होने का पता चला। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों जामनगर के एक सिनेमा हाल में फिल्म देखे गए हैं। करीब एक घंटे के भीतर पुलिस ने बताए गए सिनेमाघर में दबिश दी। वहां दोनों आराम से फिल्म देखते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद कर लिया।

To Top