उत्तराखण्ड

भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी को शिखर तक पहुंचाने वाले नेताओं के बारे में इस वरिष्ठ युवा नेता ने कह दी यह बड़ी बात…… देखें वीडियो

लालकुआं। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को शिखर में पहुंचाने वाले वरिष्ठ नेताओं को याद करते हुए संगठन के प्रति उनके कार्यों की सराहना की।


यहां वार्ड नंबर 1 स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में आयोजित स्थापना दिवस समारोह के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया, तथा दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ युवा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2 सांसदों से पार्टी की शुरुआत की और आज 350 सांसदों वाली पार्टी बन जाने का भाजपा को गौरव हासिल हुआ है, पार्टी को इस ऊंचाई में पहुंचाने के लिए कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पार्टी को शिखर में पहुंचाने के लिए किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, संजीव शर्मा, चौधरी सर्वदमन सिंह, नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश बाल्मीकि, हरीश नैनवाल, पुनीत मेलकानी, प्रेम नाथ पंडित, उमेश तिवारी, दुर्गेश शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष बॉबी संभल, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता चौहान, तारा पांडे, विनोद शर्मा, अनिल सिंह और पंकज सिंह सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले घिंगारू के बाद अब हिसालु फल चमत्कारिक रूप से तराई भाबर के लालकुआं में फल फूल रहा.............. हुई पहली फसल...........


To Top