उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता दिवस पर हल्द्वानी की इस संस्था ने रचा नया इतिहास, 168 यूनिट रक्त किया एकत्र, युवाओं ने दिखाई सामूहिक एकजुटता,

हल्द्वानी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोडहंटर्स फाउंडेशन की ओर से हल्द्वानी रामपुर रोड के एक होटल में आयोजित रक्तदान शिविर में 168 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अपना योगदान दिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान युवाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया।
रोडहंटर्स फाउंडेशन की इस पहल की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। आयोजन से जुड़े युवाओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है, जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से युवाओं ने सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

To Top