लालकुआं। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देने में जुट गई है। कांग्रेस पार्टी के नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने इसी के तहत युवा नेता और पार्टी के लिए समर्पित मोटाहल्दू निवासी संदीप पांडे को एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने संदीप पांडे को जिला महासचिव बनाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा की है। संदीप पांडे वर्तमान में मोटाहल्दू के व्यापार मंडल अध्यक्ष भी है, और लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहते हैं। उनके जिला महासचिव बनने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी, नवनियुक्त जिला महासचिव संदीप पांडे ने कहा कि पार्टी को मजबूत करना और लोगों को कांग्रेस से जोड़ना उनकी पहली प्राथमिकता में है, 2027 में कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बने इसी लक्ष्य को लेकर वह पार्टी की जबरदस्त प्रचार में जुट गए हैं।





