लालकुआं। क्षेत्र में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है, बीती रात 2 अज्ञात चोरों ने नगर की सबसे पॉश कॉलोनी गांधीनगर वार्ड नंबर 2 से इएसआई कर्मी की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ली, उक्त घटना सीसीटीवी में पूरी तरह रिकॉर्ड हो गई है, कोतवाली पुलिस ने बाइक की तलाश में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 2 निवासी एवं इसी में सेवारत प्रमोद चौहान द्वारा स्थानीय कोतवाली में दी गई टिहरी में कहां गया है कि बीती रात लगभग 2 बजकर 50 मिनट में दो अज्ञात चोर उनके घर के आगे खड़ी उनकी मोटरसाइकिल पल्सर संख्या :- यूके 04एई- 3876 का लॉक तोड़कर दो अज्ञात चोर उसे चोरी करके ले गए हैं। पीड़ित प्रमोद चौहान की तहरीर पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगालने की कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व पीएनबी बैंक के सामने से अज्ञात चोर एक स्कूटी लेकर गायब हो गए थे, साथ ही चार दिन पूर्व बिंदुखत्ता क्षेत्र में लाखों रुपए के जेवरात एवं नगदी चोरी की घटना हो गई है। पुलिस सभी घटनाओं के खुलासे के लिए जुटी हुई है।





