उत्तराखण्ड

11 मार्च सोमवार को बिंदुखत्ता में आयोजित इस भब्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी समेत जुटेंगे यह दिग्गज नेता……………………

लालकुआं। आगामी 11 मार्च को बिंदुखत्ता में आयोजित सहभोज समरसता कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत कई दिग्गज बीजेपी नेता शिरकत करेंगे।
क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की प्रेरणा से उनके द्वारा गैर राजनीतिक रूप से बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में आगामी 11 मार्च की प्रातः 11 बजे सहभोज समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जाति वर्ग के लोगों के साथ सामूहिक रूप से भोज करना है, उन्होंने कहा कि विभिन्न जाति वर्गों के लोगों के साथ मिलकर सभी को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्तमान में किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बिंदुखत्ता क्षेत्र से 11 मार्च को किया जाएगा, दीपेंद्र ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद से त्यागपत्र देने के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने उत्तराखंड में चार भव्य कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिसमें पर्वतीय उत्पादों को प्रचारित करने, स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने समेत सभी जाति वर्ग के लोगों को एक सूत्र में पिरोने का अभियान शामिल है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भगत सिंह कोश्यारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल डब्बू, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला सहित कई दिग्गज भाजपाई मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चित डाबर, बिंदुखत्ता के युवा नेता नवीन पपोला, बॉबी संभल, संजय अरोड़ा, कार्तिक रजवार, किशन सुयाल, राज किरण सेतिया, सचिन फुलारा, रोहन चौधरी, दानू सिंह बिष्ट, अनूप शर्मा और तौफीक उमर सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय- 11 मार्च को आयोजित सहभोज समरसता कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी

To Top