उत्तराखण्ड

कांग्रेस का लालकुआं में अनोखा प्रदर्शन:- भैंस के आगे बजाई बीन… रस्सी से खींची बाइकें,

लालकुआं मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के के विरोध में अनोखा” नाटकीय प्रदर्शन करते हुए जहां साइकिलों को रस्सी से खींचते हुए जुलूस निकाला वही भैंस के आगे बीन बजाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल व शहर अध्यक्ष भुवन पांडे की अगुआई मे शहर मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “मोटरसाइकिलो” को “रास्सो” के बाध कर मुख्य शहर मे खींच कर, बेतहाशा बढ़ती महंगाई व पेट्रोलियम पदार्थो के रेटो मे तत्काल नियंत्रण कर आम आदमी को राहत देने हेतु सरकार को चेताया, प्रदर्शन करते हुये कांग्रेसी “तहसील कार्यालय लालकुआं” मे पहुँचे और “प्रधानमंत्री” को तहसीलदार लालकुआं के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है, लोग घुट घुट कर जी रहे है, परंतु सरकार और भाजपा नेताओ के दिखावे मे कोई कमी नहीं है, क्योंकि देहरादून मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफ़िले मे गाड़ियों की संख्या देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि “भाजपाई केंद्र व राज्य सरकारे” किस तरह जनभावनाओ की मजाक उड़ा रहे है । भेजे गए ज्ञापन में कांग्रेसियों द्वारा कहा गया है कि महंगाई से पहले ही जन जीवन त्रस्त था अब “गैस व पेट्रोल , डीजल मे दामों मे बेतहाशा बढ़ोतरी से हर चीज के दामों मे भारी उछाल आ गया है , जिससे आम आदमी का जीवन यापन कष्टकारी हो चुका है ।
प्रदर्शन मे कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, उमेश कबड़वाल, राजेंद्र खनवाल, कुंदन मेहता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बथियाल, प्रमोद कालोनी, बीना जोशी, शंकर जोशी, कैलाश दुम्का, मीना कपिल, गुरदयाल मेहरा, इन्दर पनेरी, संदीप पांडे, रमेश कुमार, बालम बिष्ट, दया किशन कबड़वाल, रवि शंकर तिवारी, हेमंत पाण्डे, माया देवी, खीमानन्द दुम्का, देवेश कबड़वाल और योगेश उपाध्याय सहित भारी संख्या मे कांग्रेसी उपस्थित थे।

To Top