लालकुआं। मानसून सीजन को देखते हुए इन दिनों लकड़ी तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं, जंगलों में जाकर बेशकीमती पेड़ों को काटकर उनकी तेजी के साथ तस्करी में जुटे हुए हैं, इधर वन विभाग भी जंगल से आने वाले रास्तों पर पैनी नजर बनाते हुए तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं, इसी के तहत आज प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी हिमांशु बांगरी उप प्रभागीय वनाधिकारी गौला अनिल जोशी निर्देशन एंव वन क्षेत्रधिकारी डौली नवीन पवार के नेतृत्व में वन अपराधों पर नियंत्रण हेतु आज दिनांक 23/07/2026 को समय रात्रि लगभग 10.00 PM पर किच्छा लालकुआं नेशनल हाईवे के शांतिपुरी वन वैरियर के निकट 01 वाहन पिकअप रजिस्ट्रेशन नंबर Uk18CA1774 आते देख रोकने का इशारा किया तो चालक द्वारा वाहन को आनंदपुर स्टोन क्रेशर के समीप छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर वाहन की जांच की तो वाहन में अवैध कटहल प्रकाष्ठ लदा हुआ था जिसमें प्रकाष्ठ के संबंध में कोई भी वैध प्रपत्र वाहन में नहीं मिला जो की भारतीय वन अधिनियम 1927 यथा संशोधित 2006 की धारा 41.42 52 वे उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 में सीज कर विभागीय संसाधन की सहायता से डौली रेंज लालकुआं में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है अग्रिम विदित कार्रवाई गतिमान है टीम में पान सिंह मेहता वन दरोगा जीवन आर्य वन वीट अधिकारी हरेंद्र वन वीट अधिकारी श्रमिक कमल भाकुनी समेत कई वनकर्मी मौजूद थे।





