उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने 11 सीओ को भेजा नैनीताल, यूएस नगर सहित इन जिलों में..

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए नई तैनाती के लिए रवाना करने को कहा गया है।
तबादलों के तहत कई अधिकारियों को जिलों से पीएसी, सीआईडी और प्रशिक्षण संस्थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। नीरज सेमवाल को देहरादून से उधमसिंह नगर स्थानांतरित किया गया है, जबकि सुमित पाण्डेय का नैनीताल से हरिद्वार तबादला हुआ है। अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में ओशिन जोशी को सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार भेजा गया है। विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल और विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर तैनात किया गया है।

To Top