उत्तराखण्ड

विधायक बनने के बाद डॉ मोहन बिष्ट को पहली बार अपने मोहल्ले में सामने पाकर क्या बोले क्षेत्रवासी…… पढ़ें खबर

लालकुआं। नवनिर्वाचित विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉ बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है, जिसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाएगा।


डॉ बिष्ट का स्थानीय श्री गुरु सिंह सभा प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार हरबंस सिंह और संरक्षक हेमंत नरूला ने जहां सरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। वही फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। इसके अलावा स्थानीय खड्डी मोहल्ला और वार्ड नंबर 1 स्थित महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ममता चौहान के निवास पर क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की तमाम ज्वलंत समस्याओं का वह प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करेंगे, उन्होंने क्षेत्र वासियों से आह्वान किया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे उनके मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क किया जा सकता है। लोग उन्हें अपनी समस्याएं बताकर सेवा का मौका जरूर दें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, महामंत्री राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी सर्वदमन सिंह, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष बॉबी संबल, देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, वार्ड अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला, महेश चौधरी, भवानी शंकर त्रिपाठी, अनिल सिंह, सभासद धन सिंह बिष्ट, संजय अरोरा, तारा पांडे, निशांत गिरी और पंकज पांडे सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो परिचय- विधायक बनने के बाद पहली बार जनता के बीच गली मोहल्लों में पहुंचे डॉ मोहन बिष्ट का स्वागत करते कार्यकर्ता,

To Top