लालकुआं। नैनीताल से दिल्ली को नीली बत्ती लगी कार द्वारा लौट रहे युवक युवती को यहां कोतवाली पुलिस की चेकिंग टीम ने रोक कर दिल्ली पुलिस की प्लेट तथा नीली बत्ती लगाने का कारण पूछा तो कार चालक युवक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सीआरपीएफ दिल्ली में कमांडेंट है, वह उन्हीं की कार लेकर आया है। सबूत मांगने पर उक्त युवक उन्हें कोई भी सबूत नहीं दे पाया, तथा इधर-उधर की बातें करते हुए पुलिस पर रौब झाड़ने लगा, इसके बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट ने उक्त कार को सीज कर दिया, तथा युवक की फटकार भी लगाई।





