हल्द्वानी। हल्द्वानी की एक युवती ने दोस्त के नहीं मिलने पर चौराहे के समीप विषाक्त पदार्थ गटक लिया। लोगों ने युवती को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के हायर, सेंटर रेफर कर दिया।
रामनगर के मोहल्ला भवानीगंज चौराहे पर स्थित एक वाइन शाप के बाहर एक युवती ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। इसके बाद वह दुकान के बाहर ही अचेत होकर गिर गई। युवती की हालत बिगड़ती देख उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली से एसएसआइ महेंद्र प्रसाद ने महिला दारोगा के साथ अस्पताल पहुंचकर युवती से घटना की जानकारी ली। युवती ने खुद को हल्द्वानी के हाइडिल गेट के नजदीक का निवासी बताया।
पुलिस ने युवती से घटना की पूरी जानकारी ली। एसएसआइ प्रसाद ने बताया कि युवती की. काशीपुर के आवास विकास निवासी एक युवक से लंबे समय से दोस्ती है। युवक रामनगर के एक वाइन शाप में काम करता है। युवती हल्द्वानी से उससे मिलने आई थी। युवती की उस युवक से मोबाइल पर भी बहस भी हुई थी।
युवती युवक से मिलने के लिए वाइन शाप पर पहुंची, लेकिन वहां वह नहीं मिला। जिसके बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवती की हालत अब ठीक है। उसे चिकित्सक ने हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस को घटनास्थल पर जहरीले पदार्थ की शीशी पड़ी मिली।





