उत्तराखण्ड

क्रेशर संचालकों द्वारा भाड़ा कम करने से आक्रोशित खनन व्यवसायियों ने जहां हड़ताल कर गौला निकासी ठप रखी, वहीं स्टोन क्रेशर की बिक्री भी रोकी और जबरदस्त प्रदर्शन किया….. पढ़ें कहां का है मामला

स्टोन क्रेशर संचालकों पर भाड़ा कम करने का आरोप लगाते हुए गोरापड़ाव गौला निकासी गेट के खनन व्यवसायियों ने आज रविवार को गोला नदी से निकासी कार्य ठप करके जबरदस्त प्रदर्शन किया तथा लाल कुआं स्टोन क्रेशर की बिक्री भी रोक दी।
स्टोन क्रेशर संचालकों द्वारा पूर्व में खनन व्यवसायियों के साथ हुए समझौते के अंतर्गत 30 रुपए से भाड़ा 26 रुपए करने का आरोप लगाते हुए रविवार को गोरापड़ाव गौला निकासी गेट के सैकड़ों खनन व्यवसायियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही लालकुआं स्टोन क्रेशर परिसर में जाकर क्रेशर की बिक्री रोक दी।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने हल्द्वानी, रामनगर, भवाली समेत इन शहरों के पुलिस अधिकारियों के किए ताबड़तोड़ तबादले,

इस दौरान उन्होंने कहा कि अभिलंब स्टोन क्रेशर व्यवसायी घटाए गए भाड़े को पूर्ववत करें। गोरापड़ाव गेट के 1138 वाहन स्वामियों ने रविवार को काम बंद हड़ताल शुरू कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान निशा भट्ट, दरबान सिंह मेहरा, हरीश भट्ट, तारा सिंह बिष्ट, गणेश दत्त भट्ट, नरेश बिष्ट, गोविंद बल्लभ भट्ट, गंगा सिंह नेगी, भगवान सिंह बिष्ट, शेखर राठोर, गणेश जोशी, मोहन नागिला, लीलाधर भट्ट, पृथ्वीपाल पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में खनन व्यवसाई शामिल थे। इस दौरान गोरापड़ाव के वरिष्ठ खनन व्यवसाई गणेश दत्त भट्ट ने सभी खनन व्यवसायियों के लिए मार्मिक अपील जारी की है।

To Top