उत्तराखण्ड

लालकुआं में अचानक युवक के सीने में हुआ तेज दर्द, जाते-जाते हुई मौत,

लालकुआं। नगर के सबसे बड़े वार्ड नंबर एक में रहने वाले मोटर इंजन मिस्त्री लालमन यादव उम्र 42 वर्ष की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में निवास करने वाले लालमन यादव जो कि मोटर मिस्त्री के रूप में कार्यरत थे, के आज देर शाम अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, उन्हें जैसे ही नगर के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लालमन की मौत की खबर से उनकी धर्मपत्नी समेत पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

To Top