लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक अत्यंत दुःखद खबर सामने आई है, जानकारी मिली है कि प्रेम में असफल युवक ने जान दे दी। बताया जाता है कि दुम्काबंगर हल्दूचौड़ निवासी 28 वर्षीय युवक ने गत दिवस घर में जहर की दो गोलियां खा लीं। उसे गंभीर अवस्था में एसटीएच पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक किसी लड़की से प्यार करता था और प्रेम में असफल होने पर उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।





