उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दस हजार की रिश्वत लेते महिला पुलिस एएसआई गिरफ्तार,

देवभूमि उत्तराखंड में विजिलेंस की टीम ने कोतवाली में तैनात एक महिला एएसआई को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
महिला दरोगा पर दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन के विवाद में शिकायतकर्ता का समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। विजिलेंस ने शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि हरिद्वार क्षेत्र के रानीपुर कोतवाली में तैनात एएसआई सोनिया उससे मामले का निपटारा कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रही है। शिकायतकर्ता का दूसरे पक्ष के साथ लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि महिला एएसआई मामले में समझौता कराने के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले की जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और रिश्वत लेते हुए महिला पुलिसकर्मी को पकड़ने की योजना बनाई गई। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता को महिला के बताए पते के अनुसार हरिद्वार बुलाया। हरिद्वार में जैसे ही महिला दरोगा ने रिश्वत मांगी, तभी कार्रवाई करते हुए एएसआई सोनिया को शिकायतकर्ता से 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रानीपुर कोतवाली में है।

To Top