उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में शुरू हुई तेज बरसात, रामगंगा और गौला नदी का जलस्तर बड़ा… देखें वीडियो…

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना के फल स्वरुप तेज बरसात शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया था। जिसमे कई स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज से अति तेज बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई थी। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
अल्मोड़ा के चौखुटिया में देर रात मूसलाधार बारिश हुई, जिसके बाद रामगंगा नदी अचानक उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में भी लोगों की चिंता बढ़ गई। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है।
पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग फिर बंद हो गया है। दोबाट के पास पहाड़ी दरकने से सड़क पर मलबा और पत्थर आ गए, जिससे यातायात बाधित हो गया। इससे पहले मलघाट और गस्कू मार्ग करीब तीन दिन तक बंद रहे थे। मंगलवार को बीआरओ ने इन मार्गों को चौथे दिन यातायात के लिए खोला था, लेकिन कुछ ही देर बाद दोबाट में पहाड़ी दरकने से मार्ग दोबारा बंद हो गया।
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ पैदल मार्ग पर भी खतरा बरकरार है। चीरबासा के पास लगातार पत्थर गिरने की आशंका को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्हें हेलमेट पहनाकर धाम भेजा जा रहा है। वहीं, चार दिन पहले हुई लैंडस्लाइड की चपेट में आए घोड़े-खच्चरों के शव अभी भी रास्ते में जगह-जगह पड़े हैं। शवों के कारण चीरबासा क्षेत्र में दुर्गंध फैलने के साथ सांस लेने में परेशानी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। पर्वतीय क्षेत्र में हो रही तेज बरसात के चलते गौला नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है, संबंधित विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

To Top